आधुनिक इतिहास PYQ 537 / 636 · आधुनिक इतिहास: विविध

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • I. लायक अली निजाम की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष थे।
  • II. हैदराबाद के विरुद्ध 'ऑपरेशन पोलो' 48 घंटे चला।
  • III. कश्मीर राज्य ने 15-08-1947 को विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • IV. शाहनवाज भुट्टो जूनागढ़ राज्य के अंतिम दीवान थे।
  • V. भारत सरकार ने के.एम. मुंशी को हैदराबाद में अपना एजेंट नियुक्त किया।
  1. Aकेवल I, IV और V
  2. Bकेवल I, II और III
  3. Cकेवल II, III और IV
  4. Dकेवल I, II, III और IV
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

65th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल I, IV और V

व्याख्या

मीर लायक अली निजाम की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष (निजाम के शासन में हैदराबाद के अंतिम प्रधानमंत्री) थे। हैदराबाद के भारत में विलय के लिए 'ऑपरेशन पोलो' सितंबर, 1948 में लगभग पांच दिन चला। कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को भारत के साथ विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए। शाहनवाज भुट्टो जूनागढ़ राज्य के अंतिम दीवान थे। भारत सरकार ने के.एम. मुंशी को हैदराबाद राज्य में अपना एजेंट जनरल नियुक्त किया। इस प्रकार दिए गए कथनों में से केवल I, IV और V सही हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ