आधुनिक इतिहास PYQ 466 / 636 · सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज

सुभाष चंद्र बोस के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  • 1. वे 1938 ई. के त्रिपुरी अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
  • 2. जनवरी, 1941 ई. में वे घर की नजरबंदी से निकल भागे।
  • 3. 21 अक्टूबर, 1943 ई. को उन्होंने सिंगापुर में भारत की अस्थायी सरकार गठित की।
  1. Aकेवल 2 और 3
  2. Bकेवल 1 और 2
  3. Cकेवल 1 और 3
  4. D1, 2 और 3

71stB.P.S.C. (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 2 और 3

व्याख्या

1938 ई. में कांग्रेस का 51वां वार्षिक अधिवेशन हरिपुरा (गुजरात) में हुआ था, त्रिपुरी में नहीं। हरिपुरा अधिवेशन की अध्यक्षता सुभाष चंद्र बोस ने की। कांग्रेस का 52वां वार्षिक अधिवेशन 1939 ई. में त्रिपुरी (म.प्र.) में हुआ और इसकी अध्यक्षता भी सुभाष चंद्र बोस ने की; परंतु बाद में उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जनवरी, 1941 में रात के समय वेश बदलकर अपने घर से निकलने और कलकत्ता छोड़ने की योजना में सफल रहे। 21 अक्टूबर, 1943 को उन्होंने सिंगापुर में भारत की अस्थायी सरकार गठित की।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ