आधुनिक इतिहास PYQ 412 / 636 · गांधी-इरविन समझौता

5 मार्च, 1931 को कौन-सी महत्वपूर्ण घटना हुई?

  1. Aगांधी-इरविन समझौता
  2. Bगोलमेज सम्मेलन में गांधी जी की भागीदारी
  3. Cकराची कांग्रेस
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

B.P.S.C. School TeacherHeadmaster 09.12.2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) गांधी-इरविन समझौता

व्याख्या

वायसराय इरविन ने देश में सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए 26 जनवरी, 1931 को गांधी जी को जेल से रिहा कर दिया। तेज बहादुर सप्रू, वी.एस. श्रीनिवास शास्त्री और एम.आर. जयकर के प्रयासों से फरवरी, 1931 में दिल्ली में महात्मा गांधी और इरविन के बीच वार्ता शुरू हुई। 5 मार्च, 1931 को दोनों के बीच एक समझौता हुआ, जिसे गांधी-इरविन समझौता कहा जाता है। इसी संदर्भ में सरोजिनी नायडू ने गांधी और इरविन को 'दो महात्मा' कहा था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ