आधुनिक इतिहास PYQ 411 / 636 · गांधी-इरविन समझौता

प्रसिद्ध गांधी-इरविन समझौता किस वर्ष हुआ?

  1. A1929 ई.
  2. B1930 ई.
  3. C1931 ई.
  4. D1932 ई.
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre)-2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1931 ई.

व्याख्या

वायसराय इरविन ने देश में सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए 26 जनवरी, 1931 को गांधी जी को जेल से रिहा कर दिया। तेज बहादुर सप्रू, वी.एस. श्रीनिवास शास्त्री और एम.आर. जयकर के प्रयासों से फरवरी, 1931 में दिल्ली में महात्मा गांधी और इरविन के बीच वार्ता शुरू हुई। 5 मार्च, 1931 को दोनों के बीच एक समझौता हुआ, जिसे गांधी-इरविन समझौता कहा जाता है। इसी संदर्भ में सरोजिनी नायडू ने गांधी और इरविन को 'दो महात्मा' कहा था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ