लंदन में दूसरा गोलमेज सम्मेलन किसकी पृष्ठभूमि में हुआ?
- Aइमर्सन-गांधी समझौता
- Bहेली-गांधी समझौता
- Cइरविन-गांधी समझौता
- Dगांधी-साइमन समझौता
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) इरविन-गांधी समझौता
व्याख्या
वायसराय इरविन ने देश में सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए 26 जनवरी, 1931 को गांधी जी को जेल से रिहा कर दिया। तेज बहादुर सप्रू, वी.एस. श्रीनिवास शास्त्री और एम.आर. जयकर के प्रयासों से फरवरी, 1931 में दिल्ली में महात्मा गांधी और इरविन के बीच वार्ता शुरू हुई। 5 मार्च, 1931 को दोनों के बीच एक समझौता हुआ, जिसे गांधी-इरविन समझौता कहा जाता है। इसी संदर्भ में सरोजिनी नायडू ने गांधी और इरविन को 'दो महात्मा' कहा था।