आधुनिक इतिहास PYQ 410 / 636 · गांधी-इरविन समझौता

गांधी-इरविन समझौते पर हस्ताक्षर में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?

  1. Aमोतीलाल नेहरू
  2. Bमदन मोहन मालवीय
  3. Cतेज बहादुर सप्रू
  4. Dचिंतामणि

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) तेज बहादुर सप्रू

व्याख्या

वायसराय इरविन ने देश में सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए 26 जनवरी, 1931 को गांधी जी को जेल से रिहा कर दिया। तेज बहादुर सप्रू, वी.एस. श्रीनिवास शास्त्री और एम.आर. जयकर के प्रयासों से फरवरी, 1931 में दिल्ली में महात्मा गांधी और इरविन के बीच वार्ता शुरू हुई। 5 मार्च, 1931 को दोनों के बीच एक समझौता हुआ, जिसे गांधी-इरविन समझौता कहा जाता है। इसी संदर्भ में सरोजिनी नायडू ने गांधी और इरविन को 'दो महात्मा' कहा था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ