आधुनिक इतिहास PYQ 409 / 636 · गांधी-इरविन समझौता

गांधी-इरविन समझौता हुआ था:

  1. A1931 में
  2. B1935 में
  3. C1942 में
  4. D1919 में

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 201144th B.P.S.C. (Pre) 2000

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 1931 में

व्याख्या

गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च, 1931 को हुआ। इस समझौते के अनुसार: (i) गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित करने को तैयार हुई। (ii) जिन राजनीतिक बंदियों पर हिंसा का आरोप नहीं था, उन्हें रिहा करने का आदेश दिया गया। (iii) विदेशी कपड़े और शराब की दुकानों पर शांतिपूर्ण धरना देने का अधिकार दिया गया। (iv) समुद्रतटीय क्षेत्रों में नमक कर दिए बिना नमक बनाने की अनुमति दी गई। (v) कांग्रेस दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने को तैयार हुई; परंतु इस समझौते से जनता निराश हुई, क्योंकि इसमें भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी न देने की जनता की मांग शामिल नहीं थी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ