लॉर्ड मेयो के 1870 के संकल्प के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
- 1. यह केंद्रीय और प्रांतीय वित्त को अलग करने वाला पहला कदम था।
- 2. प्रांतीय सरकारों को कुछ सेवाओं का प्रशासन करने का अधिकार दिया गया।
- 3. इसने मौजूदा असमानता को दूर करने का प्रयास किया।
- 4. इसने प्रांतों की वास्तविक आवश्यकताओं पर ध्यान दिया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 1, 3 और 4
- Cकेवल 2, 3 और 4
- D1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1, 2, 3 और 4
व्याख्या
वायसराय लॉर्ड मेयो का कार्यकाल (1869-1872) शैक्षिक और प्रशासनिक सुधारों के लिए याद किया जाता है। प्रशासनिक सुधार के लिए विभिन्न प्रशासनों से पत्राचार के बाद उसने 14 दिसंबर, 1870 को एक संकल्प जारी किया, जिसे 'मेयो संकल्प' या 'प्रांतीय सरकारों का चार्टर' भी कहा जाता है। इससे केंद्रीय और प्रांतीय वित्त को अलग करने का पहला कदम उठाया गया; प्रांतीय सरकारों को कुछ स्वायत्तता देते हुए उन्हें जेल, शिक्षा और चिकित्सा जैसी सेवाओं के लिए केंद्रीय राजस्व से धन दिया गया और अपनी इच्छा से प्रशासन करने को कहा गया। इस प्रकार मेयो ने प्रांतीय स्वायत्तता को बढ़ावा दिया और प्रांतों की वास्तविक आवश्यकताओं पर ध्यान दिया। 1871 ई. में मेयो ने वित्तीय विकेंद्रीकरण पर ध्यान दिया और लगातार घाटे में चल रहे ब्रिटिश साम्राज्य की वित्तीय समस्याओं को संतुलित करने का प्रयास किया।