आधुनिक इतिहास PYQ 40 / 636 · गवर्नर / गवर्नर जनरल / वायसराय

लॉर्ड वेलेजली की सहायक संधि स्वीकार करने वाला पहला मराठा सरदार था:

  1. Aपेशवा बाजीराव द्वितीय
  2. Bरघुजी भोंसले
  3. Cदौलतराव सिंधिया
  4. Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

41st B.P.S.C. (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) पेशवा बाजीराव द्वितीय

व्याख्या

दौलतराव सिंधिया और जसवंत होल्कर दोनों पूना में अपनी सर्वोच्चता सिद्ध करना चाहते थे। बाजीराव द्वितीय सिंधिया का साथ दे रहा था। 1801 ई. में उसने जसवंत के भाई की हत्या करवा दी; परिणामस्वरूप जसवंत होल्कर की सेना ने पूना पर आक्रमण कर पेशवा और सिंधिया की संयुक्त सेना को हरा दिया। बाजीराव द्वितीय ने भागकर बसीन में शरण ली और 31 दिसंबर, 1802 को अंग्रेजों से बसीन की संधि की। इस संधि के तहत पेशवा बाजीराव द्वितीय ने अंग्रेजों का संरक्षण स्वीकार किया। इस संधि को मराठों द्वारा अंग्रेजों के साथ की गई पहली सहायक संधि माना जाता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ