निम्नलिखित में से किस देशी रियासत को अंग्रेजों ने अपने राज्य में नहीं मिलाया?
- Aसिंध
- Bग्वालियर
- Cअवध
- Dसतारा
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) ग्वालियर
व्याख्या
दिए गए विकल्पों में से ग्वालियर रियासत को अंग्रेजों ने नहीं मिलाया। सिंध को लॉर्ड एलनबरो के कार्यकाल (1842-1844 ई.) में मिलाया गया। लॉर्ड डलहौजी के काल में कुशासन के आरोप में अवध (1856 ई.) और व्यपगत के सिद्धांत के तहत सतारा (1849 ई.) को मिलाया गया। व्यपगत के सिद्धांत के तहत सतारा के अधिग्रहण की प्रक्रिया 1848 ई. में शुरू हुई और 1 मई, 1849 को पूरी हुई।