आधुनिक इतिहास PYQ 112 / 1999 · गवर्नर / गवर्नर जनरल / वायसराय

'रिंग फेंस' (घेरे) की नीति संबंधित है:

  1. Aवॉरेन हेस्टिंग्स से
  2. Bलॉर्ड डलहौजी से
  3. Cहेनरी लॉरेंस से
  4. Dलॉर्ड हेस्टिंग्स से

47th B.P.S.C. (Pre) 2005UPPSC (Pre) 2006

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) वॉरेन हेस्टिंग्स से

व्याख्या

घेरे की नीति (रिंग-फेंस पॉलिसी) वॉरेन हेस्टिंग्स और वेलेजली से संबंधित थी। वॉरेन हेस्टिंग्स ने बराबरी का दर्जा पाने के उद्देश्य से मैसूर, मराठों और अन्य भारतीय राज्यों से युद्ध किए। इस समय कंपनी ने अपने राज्य के चारों ओर बफर (मध्यवर्ती) राज्य बनाने का प्रयास किया। इसका उद्देश्य केवल अपने राज्य की रक्षा करना था; या कहें: 'अपने पड़ोसी राज्यों की सीमाओं की रक्षा करो, ताकि तुम्हारी अपनी सीमाएं सुरक्षित रहें।' उस समय मुख्य भय अफगानों और मराठों से था। इसलिए कंपनी ने अवध की रक्षा का भार इस शर्त पर संभाला कि उसका खर्च अवध का नवाब उठाए; इस प्रकार अवध की रक्षा ही बंगाल की रक्षा थी। वेलेजली के आने से भारतीय रियासतों के साथ कंपनी के संबंध बदल गए। वेलेजली का उद्देश्य भारतीय राज्यों को अपनी रक्षा के लिए कंपनी पर निर्भर होने को बाध्य करना था। उसने भारतीय राज्यों को अंग्रेजी राजनीतिक शक्ति और सैनिक संरक्षण के घेरे में लाने का प्रयास किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1999 आधुनिक इतिहास PYQ