निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य लॉर्ड डलहौजी के व्यपगत के सिद्धांत के तहत अधिग्रहित नहीं किया गया था?
- Aनागपुर
- Bजयपुर
- Cसंबलपुर
- Dसतारा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) जयपुर
व्याख्या
लॉर्ड डलहौजी (1848-1856) ने अवध के नवाब वाजिद अली शाह पर कुशासन का आरोप लगाकर फरवरी, 1856 में अवध को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया। अवध के अतिरिक्त डलहौजी के व्यपगत के सिद्धांत के तहत मिलाए गए प्रदेश थे: सतारा (1849), जैतपुर और संबलपुर (1849), बघाट (1850), उदयपुर (1852), झांसी (1854) और नागपुर (1854)। जयपुर इनमें शामिल नहीं था। व्यपगत के सिद्धांत के तहत सतारा के अधिग्रहण की प्रक्रिया 1848 ई. में शुरू हुई और 1 मई, 1849 को पूरी हुई।