साइमन कमीशन भारत कब आया?
- A1927
- B1928
- C1929
- D1931
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 1928
व्याख्या
1919 के मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों में 10 वर्ष बाद समीक्षा के लिए एक वैधानिक आयोग बनाने का प्रावधान था। आयोग को देखना था कि यह अधिनियम व्यवहार में कितना सफल रहा और उत्तरदायी सरकार की दिशा में कितनी प्रगति हुई। परंतु ब्रिटेन की कंजर्वेटिव सरकार ने दो वर्ष पहले ही, नवंबर, 1927 में, साइमन कमीशन (भारतीय वैधानिक आयोग) नियुक्त कर दिया। इसकी अध्यक्षता सर जॉन साइमन ने की और इसमें कुल 7 सदस्य थे। सभी सदस्य अंग्रेज होने के कारण कांग्रेसियों ने इसे 'श्वेत कमीशन' कहकर इसका विरोध किया। साइमन कमीशन 3 फरवरी, 1928 को बंबई पहुंचा।