आधुनिक इतिहास PYQ 387 / 636 · साइमन कमीशन (1927)

साइमन कमीशन के गठन की घोषणा कब की गई?

  1. A8 नवंबर, 1929
  2. B8 दिसंबर, 1927
  3. C8 नवंबर, 1928
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

B.P.S.C. TRE-3 July, 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं

व्याख्या

1919 के मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों में 10 वर्ष बाद समीक्षा के लिए एक वैधानिक आयोग बनाने का प्रावधान था। आयोग को देखना था कि यह अधिनियम व्यवहार में कितना सफल रहा और उत्तरदायी सरकार की दिशा में कितनी प्रगति हुई। परंतु ब्रिटेन की कंजर्वेटिव सरकार ने दो वर्ष पहले ही, नवंबर, 1927 में, साइमन कमीशन (भारतीय वैधानिक आयोग) नियुक्त कर दिया। इसकी अध्यक्षता सर जॉन साइमन ने की और इसमें कुल 7 सदस्य थे। सभी सदस्य अंग्रेज होने के कारण कांग्रेसियों ने इसे 'श्वेत कमीशन' कहकर इसका विरोध किया। साइमन कमीशन 3 फरवरी, 1928 को बंबई पहुंचा।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ