किस आयोग ने अपने में किसी भारतीय सदस्य को शामिल न करने के कारण सभी राजनीतिक समूहों और दलों का असंतोष बढ़ा दिया?
- Aक्रिप्स मिशन
- Bवेल्बी आयोग
- Cसाइमन कमीशन
- Dकैबिनेट मिशन
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) साइमन कमीशन
व्याख्या
1927 ई. में ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार अधिनियम, 1919 के प्रावधानों की समीक्षा के लिए एक वैधानिक आयोग नियुक्त किया, जिसे साइमन कमीशन कहा गया। इस आयोग के सभी सात सदस्य अंग्रेज थे और इसमें किसी भी भारतीय राजनीतिक दल, समूह, समुदाय या संगठन का एक भी भारतीय प्रतिनिधि शामिल नहीं था।