आधुनिक इतिहास PYQ 377 / 636 · असहयोग आंदोलन

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. A1921 में महात्मा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
  2. Bचौरी-चौरा कांड के कारण गांधी जी असहयोग आंदोलन से पीछे हट गए थे।
  3. Cगांधी जी ने अपना पहला प्रमुख सार्वजनिक भाषण बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में दिया था।
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

68th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 1921 में महात्मा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

व्याख्या

असहयोग आंदोलन की औपचारिक शुरुआत 1 अगस्त, 1920 को हुई। 4 फरवरी, 1922 की चौरी-चौरा घटना के कारण 12 फरवरी, 1922 को बारदोली में हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकारिणी समिति ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। इसके बाद 10 मार्च, 1922 को महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया। गांधी जी ने अपना पहला प्रमुख सार्वजनिक भाषण बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में दिया था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ