फरवरी, 1922 ई. में जहां एक थाने में आग लगाई गई, वह 'चौरी-चौरा' किस राज्य में है?
- Aराजस्थान
- Bमध्य प्रदेश
- Cबिहार
- Dउत्तर प्रदेश
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) उत्तर प्रदेश
व्याख्या
4 फरवरी, 1922 को चौरी-चौरा (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) में कांग्रेस और खिलाफत का एक जुलूस निकला। कुछ पुलिसकर्मियों ने जुलूस के लोगों से दुर्व्यवहार किया; परिणामस्वरूप जुलूस में शामिल एक जत्थे ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने गोली चलाई, जिससे भीड़ और भड़क गई और उसने फिर पुलिस पर हमला किया। पुलिसकर्मी भागकर थाने में घुस गए और भीड़ ने थाने में आग लगा दी। इस घटना का समाचार मिलने पर गांधी जी ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। 12 फरवरी, 1922 को बारदोली में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक में आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इस स्थिति का लाभ उठाकर सरकार ने 10 मार्च, 1922 को उन्हें गिरफ्तार किया और 18 मार्च, 1922 को छह वर्ष के कारावास की सजा दी। इस प्रकार विकल्प (a) सही उत्तर है।