आधुनिक इतिहास PYQ 374 / 636 · असहयोग आंदोलन

असहयोग आंदोलन के स्थगन से संबंधित घटनाओं का सही क्रम बताइए:

  • (1) चौरी-चौरा में पुलिस द्वारा गोलीबारी
  • (2) उग्र भीड़ द्वारा थाने में आग लगाना
  • (3) गांधी जी द्वारा आंदोलन का स्थगन
  • (4) गांधी जी की गिरफ्तारी

नीचे दिए गए कूट से अपना उत्तर चुनिए:

  1. A1, 2, 3 और 4
  2. B2, 1, 3 और 4
  3. C4, 1, 2 और 3
  4. D2, 1, 4 और 3

40th B.P.S.C. (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 1, 2, 3 और 4

व्याख्या

4 फरवरी, 1922 को चौरी-चौरा (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) में कांग्रेस और खिलाफत का एक जुलूस निकला। कुछ पुलिसकर्मियों ने जुलूस के लोगों से दुर्व्यवहार किया; परिणामस्वरूप जुलूस में शामिल एक जत्थे ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने गोली चलाई, जिससे भीड़ और भड़क गई और उसने फिर पुलिस पर हमला किया। पुलिसकर्मी भागकर थाने में घुस गए और भीड़ ने थाने में आग लगा दी। इस घटना का समाचार मिलने पर गांधी जी ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। 12 फरवरी, 1922 को बारदोली में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक में आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इस स्थिति का लाभ उठाकर सरकार ने 10 मार्च, 1922 को उन्हें गिरफ्तार किया और 18 मार्च, 1922 को छह वर्ष के कारावास की सजा दी। इस प्रकार विकल्प (a) सही उत्तर है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ