आधुनिक इतिहास PYQ 366 / 636 · खिलाफत आंदोलन

महात्मा गांधी ने खिलाफत आंदोलन का समर्थन क्यों किया?

  1. Aखलीफा ने भारतीय क्रांतिकारियों को शरण दी थी
  2. Bगांधी जी अंग्रेजों के विरुद्ध भारतीय मुसलमानों का समर्थन पाना चाहते थे
  3. Cखलीफा ने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष का समर्थन किया
  4. Dखलीफा गांधी जी के मित्र थे

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) गांधी जी अंग्रेजों के विरुद्ध भारतीय मुसलमानों का समर्थन पाना चाहते थे

व्याख्या

खिलाफत आंदोलन तुर्की (उस्मानी) साम्राज्य के विभाजन की ब्रिटिश योजना के विरुद्ध शुरू हुआ। 23-24 नवंबर, 1919 को दिल्ली में हुए अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन में 24 नवंबर, 1919 को गांधी जी को सम्मेलन का अध्यक्ष बनाया गया। दिसंबर, 1919 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अमृतसर अधिवेशन से खिलाफत आंदोलन को और गति मिली। गांधी जी ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता के ऐसे स्वर्णिम अवसर के रूप में देखा, जो शायद अगले सौ वर्षों में भी न मिले। इसलिए अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में भारतीय मुसलमानों का सहयोग पाने के लिए उन्होंने खिलाफत आंदोलन का समर्थन किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ