आधुनिक इतिहास PYQ 365 / 636 · खिलाफत आंदोलन

1920 में खिलाफत कमेटी का वह सम्मेलन, जिसने गांधी जी से असहयोग आंदोलन का नेतृत्व संभालने का अनुरोध किया, किस शहर में हुआ था?

  1. Aलखनऊ
  2. Bलाहौर
  3. Cइलाहाबाद
  4. Dकराची

39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) इलाहाबाद

व्याख्या

गांधी जी ने 1920 ई. में खिलाफत कमेटी को ब्रिटिश शासन के विरुद्ध असहयोग आंदोलन शुरू करने की सलाह दी। जून, 1920 में खिलाफत कमेटी ने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में यह सलाह स्वीकार की और गांधी जी को आंदोलन का नेतृत्व करने का अधिकार दिया। सितंबर, 1920 में लाला लाजपत राय के नेतृत्व में कलकत्ता में हुए कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में असहयोग आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ