खिलाफत आंदोलन को हिंदुओं और मुसलमानों को एक करने के ऐसे अवसर के रूप में किसने देखा, जो अगले सौ वर्षों में फिर नहीं मिलेगा?
- Aअली बंधु
- Bअबुल कलाम आजाद
- Cमहात्मा गांधी
- Dखान अब्दुल गफ्फार खान
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) महात्मा गांधी
व्याख्या
23-24 नवंबर, 1919 को दिल्ली में अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन हुआ, जिसके अध्यक्ष (24 नवंबर को) गांधी जी थे। दिसंबर, 1919 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अमृतसर अधिवेशन से खिलाफत आंदोलन को और समर्थन मिला। तब तक कांग्रेस ने स्वयं को धार्मिक मामलों से सावधानीपूर्वक अलग रखा था; परंतु खिलाफत आंदोलन शुरू होने के बाद गांधी जी ने अनुभव किया कि हिंदुओं और मुसलमानों को एक करने का यह स्वर्णिम अवसर है, जो शायद अगले सौ वर्षों में भी न मिले।