आधुनिक इतिहास PYQ 362 / 636 · रौलेट एक्ट और जलियांवाला बाग हत्याकांड

जलियांवाला बाग में लोग प्रदर्शन के लिए क्यों एकत्र हुए थे?

  1. Aगांधी जी और लाजपत राय की गिरफ्तारी के विरोध में
  2. Bकिचलू और सत्यपाल की गिरफ्तारी के विरोध में
  3. Cबैसाखी के दिन प्रार्थना के लिए
  4. Dपंजाब सरकार के अमानवीय कार्यों की मनमानी के विरोध में

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) किचलू और सत्यपाल की गिरफ्तारी के विरोध में

व्याख्या

रौलेट एक्ट के बढ़ते विरोध को देखते हुए सरकार ने गांधी जी और कुछ अन्य नेताओं के पंजाब में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे वहां जनता का आक्रोश बढ़ा। यह आक्रोश तब और बढ़ गया, जब पंजाब के दो लोकप्रिय नेताओं, डॉ. सत्यपाल और डॉ. किचलू, को गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी और रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए लोगों ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक विशाल सभा आयोजित की। इसी बाग में 13 अप्रैल, 1919 को एक शांतिपूर्ण जनसभा के दौरान ब्रिगेडियर जनरल डायर ने नृशंस हत्याकांड किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ