भारतीय इतिहास में वर्ष 1919 संबंधित है:
- Aराजधानी के कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरण से
- Bजलियांवाला बाग त्रासदी से
- Cबंगाल विभाजन से
- Dखिलाफत आंदोलन से
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) जलियांवाला बाग त्रासदी से
व्याख्या
अखिल भारतीय राजनीति में गांधी जी का पहला साहसिक कदम रौलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह था। रौलेट एक्ट मार्च, 1919 में लागू हुआ, जिसके विरुद्ध गांधी जी ने 6 अप्रैल, 1919 को देशव्यापी हड़ताल आयोजित की। जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल, 1919 को एक शांतिपूर्ण जनसभा के दौरान ब्रिगेडियर जनरल डायर ने नृशंस हत्याकांड किया।