अमृतसर के जलियांवाला बाग में भीड़ का दमन कब हुआ?
- A1 जून, 1918
- B13 अप्रैल, 1919
- C13 अप्रैल, 1920
- D6 जुलाई, 1921
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 13 अप्रैल, 1919
व्याख्या
अखिल भारतीय राजनीति में गांधी जी का पहला साहसिक कदम रौलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह था। रौलेट एक्ट मार्च, 1919 में लागू हुआ, जिसके विरुद्ध गांधी जी ने 6 अप्रैल, 1919 को देशव्यापी हड़ताल आयोजित की। जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल, 1919 को एक शांतिपूर्ण जनसभा के दौरान ब्रिगेडियर जनरल डायर ने नृशंस हत्याकांड किया।