महात्मा गांधी के 'राजनीतिक गुरु' कौन थे?
- Aदादाभाई नौरोजी
- Bएम.जी. रानाडे
- Cसुरेंद्रनाथ बनर्जी
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या
महात्मा गांधी ने अपनी पुस्तक 'गोखले: माई पॉलिटिकल गुरु' में लिखा है कि 'गोपाल कृष्ण गोखले से मेरा गुरु-शिष्य का संबंध 1896 में शुरू हुआ, परंतु इस संबंध की वास्तविक अनुभूति मुझे तब हुई जब मैं 1902 में कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन में उनसे मिला।' इसके बाद यह संबंध गहरा होता गया। 1915 ई. में भारत लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गोखले के मार्गदर्शन में भारत में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया।