आधुनिक इतिहास PYQ 302 / 636 · गांधी जी और उनके प्रारंभिक आंदोलन

'सर्वोदय' शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया?

  1. Aमहात्मा गांधी
  2. Bपंडित नेहरू
  3. Cविनोबा भावे
  4. Dजयप्रकाश नारायण

46th B.P.S.C. (Pre) 2004

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) महात्मा गांधी

व्याख्या

सर्वोदय संस्कृत के दो शब्दों, सर्व (अर्थ: सभी) और उदय (अर्थ: उत्थान), से बना है। 'सर्वोदय' शब्द का प्रयोग सबसे पहले महात्मा गांधी ने किया। 1908 ई. में जॉन रस्किन की पुस्तक 'अनटू दिस लास्ट' के अनुवाद में इसका प्रयोग हुआ। इसका उद्देश्य सभी में स्वतंत्रता और समानता की भावना का विकास करना था। नोट: डॉ. हीरालाल जैन और ए.एन. उपाध्याय की पुस्तक 'महावीर: हिज टाइम्स एंड फिलॉसफी ऑफ लाइफ' में लिखा है कि 'सर्वोदय' शब्द का प्रयोग सबसे पहले लगभग दूसरी शताब्दी ई.पू. में समंतभद्र नामक जैन दार्शनिक ने किया था। बाद में गांधी जी ने इस शब्द को मजबूत आधार दिया और इसे जनसामान्य में लोकप्रिय बनाया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ