आधुनिक इतिहास PYQ 300 / 636 · गांधी जी और उनके प्रारंभिक आंदोलन

निम्नलिखित में से किस कॉलेज में गांधी जी ने पढ़ाई की थी?

  1. Aशामलदास कॉलेज, भावनगर
  2. Bधर्मेंद्रसिंहजी कॉलेज, राजकोट
  3. Cगुजरात कॉलेज, अहमदाबाद
  4. Dबहाउद्दीन कॉलेज, जूनागढ़
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) शामलदास कॉलेज, भावनगर

व्याख्या

अपनी आत्मकथा में अपनी शिक्षा का उल्लेख करते हुए महात्मा गांधी ने लिखा: 'मैंने अपनी शिक्षा पोरबंदर की एक पाठशाला से शुरू की, जहां मैं बड़ी कठिनाई से कुछ पहाड़े सीख सका; उसके बाद सात वर्ष की आयु में पिता जी के राजकोट स्थानांतरण के कारण मैं यहां आया, जहां मैंने हाईस्कूल तक की शिक्षा पाई।' महात्मा गांधी ने अल्फ्रेड हाईस्कूल, राजकोट से दसवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने भावनगर के शामलदास आर्ट्स कॉलेज में प्रवेश लिया। उसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन से विधि की पढ़ाई पूरी की।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ