आधुनिक इतिहास PYQ 264 / 636 · भारत से बाहर क्रांतिकारी गतिविधियां

'जिमरमैन योजना' से जुड़े व्यक्ति थे:

  1. Aलाला हरदयाल
  2. Bभूपेंद्रनाथ दत्त
  3. Cवीरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय
  4. Dउपर्युक्त सभी
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

65th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

व्याख्या

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय क्रांतिकारियों ने विदेश में रहने वाले भारतीयों की सहायता से जर्मनी से हथियार और गोला-बारूद मंगाने की योजना बनाई। इसे 'हिंदू-जर्मन षड्यंत्र' या 'जिमरमैन योजना' कहा गया। लाला हरदयाल, भूपेंद्रनाथ दत्त और वीरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय इस योजना से जुड़े थे। जर्मनी के सहयोग से उन्होंने 1914 ई. में 'बर्लिन कमेटी / बर्लिन इंडिया कमेटी' स्थापित की। 1915 ई. में यह संस्था 'भारतीय स्वतंत्रता समिति' (इंडियन इंडिपेंडेंस कमेटी) के नाम से जानी जाने लगी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ