गदर क्रांति छिड़ने का कारण क्या था?
- Aलाला हरदयाल की गिरफ्तारी
- Bकामागाटामारू घटना
- Cप्रथम विश्व युद्ध का आरंभ
- Dकरतार सिंह सराभा को फांसी
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) प्रथम विश्व युद्ध का आरंभ
व्याख्या
स्वदेशी आंदोलन के कमजोर पड़ने से कुछ समय के लिए क्रांतिकारी गतिविधियां भी शिथिल हो गईं। फिर 1914 ई. में अचानक प्रथम विश्व युद्ध छिड़ने से ऐसी स्थिति बनी, जिसे क्रांतिकारियों ने कार्रवाई के लिए अनुकूल माना। उत्तरी अमेरिका में गदर क्रांतिकारियों ने और भारत में लोकमान्य तिलक तथा एनी बेसेंट जैसे नेताओं और होमरूल लीग जैसे संगठनों ने इस स्थिति का लाभ उठाने का प्रयास किया। गदर क्रांतिकारियों ने सशस्त्र संघर्ष से ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने का प्रयास किया।