भूगोल PYQ 527 / 587 · पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

विलुप्ति के खतरे वाली प्रजातियां किस नाम से जानी जाती हैं?

  1. Aदुर्लभ
  2. Bसुभेद्य
  3. Cसंकटग्रस्त
  4. Dविलुप्त

71st B.P.S.C. (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) संकटग्रस्त

व्याख्या

जिन प्रजातियों पर विलुप्ति का स्पष्ट खतरा है और जिनकी जनसंख्या तथा आवास इतने घट गए हैं कि वे भविष्य में विलुप्त हो सकती हैं, उन्हें संकटापन्न या संकटग्रस्त प्रजातियां कहा जाता है। • सुभेद्य – वे प्रजातियां, जो जोखिम में हैं, परंतु खतरा “संकटग्रस्त” श्रेणी जितना तात्कालिक या गंभीर नहीं माना जाता। • दुर्लभ – वे प्रजातियां, जिनकी संख्या कम है, परंतु जिन्हें अभी सीधे विलुप्ति के कगार पर नहीं माना जाता। • विलुप्त – वे प्रजातियां, जिनका कोई भी जीवित सदस्य प्राकृतिक आवास में नहीं पाया जाता।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ