निम्नलिखित में से कौन-सा सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों में शामिल नहीं था?
- Aगरीबी और भूख का उन्मूलन
- Bसार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करना
- Cलैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना
- Dदोगुनी आर्थिक विकास दर प्राप्त करना
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) दोगुनी आर्थिक विकास दर प्राप्त करना
व्याख्या
सितंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र के 189 सदस्य देशों द्वारा हस्ताक्षरित सहस्राब्दी घोषणा के आधार पर संयुक्त राष्ट्र ने 8 सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों (MDGs) की घोषणा की, जिन्हें सदस्य देशों को वर्ष 2015 तक प्राप्त करना था। 8 MDGs थे– (1) अत्यधिक गरीबी और भूख का उन्मूलन, (2) सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करना, (3) लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना, (4) बाल मृत्यु दर घटाना, (5) मातृ स्वास्थ्य में सुधार, (6) HIV/AIDS, मलेरिया और अन्य प्रमुख रोगों से लड़ना, (7) पर्यावरणीय संधारणीयता सुनिश्चित करना और (8) विकास के लिए वैश्विक साझेदारी विकसित करना। उल्लेखनीय है कि 2016 से 2030 की अवधि के लिए UNDP ने 17 लक्ष्यों वाले सतत विकास लक्ष्य (SDGs) निर्धारित किए।