प्रसिद्ध पर्यावरण विशेषज्ञ सुंदरलाल बहुगुणा किस कार्य के लिए जाने जाते हैं?
- Aचिपको आंदोलन
- Bनर्मदा बचाओ
- Cसत्याग्रह
- Dभ्रष्टाचार विरोध
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) चिपको आंदोलन
व्याख्या
राष्ट्रीय एकता पुरस्कार और वृक्षमानव पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता/पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा चिपको आंदोलन और वृक्षों के संरक्षण से संबंधित प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री देने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। पिछले वर्षों में टिहरी बांध के कारण संभावित पारिस्थितिक विनाश को देखते हुए वे टिहरी बांध के निर्माण का विरोध करते रहे।