आधुनिक इतिहास PYQ 240 / 636 · भारत में क्रांतिकारी आंदोलन

हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के संस्थापक नेताओं में से एक थे:

  1. Aबी.आर. अंबेडकर
  2. Bभगत सिंह
  3. Cसुभाष चंद्र बोस
  4. Dजयप्रकाश नारायण

42nd B.P.S.C. (Pre) 1997-98

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) भगत सिंह

व्याख्या

काकोरी कांड (काकोरी ट्रेन एक्शन) के बाद पुलिस के दमन से हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (एच.आर.ए.) को गहरा धक्का लगा। परंतु बाद में बिजॉय/विजय कुमार सिन्हा, शिव वर्मा, जयदेव कपूर, भगत सिंह, भगवती चरण वोहरा और सुखदेव ने चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एच.आर.ए. को फिर से संगठित करने का काम शुरू किया। सितंबर, 1928 में चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में फिरोजशाह कोटला मैदान (दिल्ली) में एक बैठक हुई, जिसमें एच.आर.ए. का नाम बदलकर 'हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' (एच.एस.आर.ए.) रखा गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ