'काकोरी ट्रेन डकैती कांड' में किन क्रांतिकारियों को फांसी दी गई?
- Aरामप्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्लाह
- Bवीर सावरकर और वासुदेव चापेकर
- Cप्रफुल्ल चंद्र चाकी और खुदीराम बोस
- Dसूर्य सेन और उधम सिंह
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्लाह
व्याख्या
अक्टूबर, 1924 में शचींद्रनाथ सान्याल, रामप्रसाद बिस्मिल आदि ने कानपुर में क्रांतिकारी संगठन 'हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन' की स्थापना की। 9 अगस्त, 1925 को इस संगठन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ-सहारनपुर संभाग के काकोरी नामक स्थान पर '8 डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन' में डकैती डालकर सरकारी खजाना लूटा। यह घटना काकोरी कांड (वर्तमान नाम: काकोरी ट्रेन एक्शन) के नाम से प्रसिद्ध हुई। इस मामले में 43 क्रांतिकारी गिरफ्तार हुए, जिनमें से रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान, रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी को फांसी दी गई, जबकि चंद्रशेखर आजाद बच निकले।