निम्नलिखित पंक्तियां किसने लिखीं? 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।'
- Aबिस्मिल
- Bराजगुरु
- Cभगत सिंह
- Dआजाद
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) बिस्मिल
व्याख्या
गजल की ये पंक्तियां शायर बिस्मिल अजीमाबादी ने लिखी थीं। बिस्मिल अजीमाबादी का वास्तविक नाम सैयद शाह मोहम्मद हसन था। उनका जन्म 1901 ई. में पटना के हरदास बिगहा गांव में हुआ था। यह गजल उर्दू में लिखी गई थी और 1921 ई. में काजी अब्दुल गफ्फार की पत्रिका 'सबाह' में प्रकाशित हुई थी।