आधुनिक इतिहास PYQ 731 / 1999 · भारत में क्रांतिकारी आंदोलन

'हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन' की स्थापना किस वर्ष हुई?

  1. A1920
  2. B1924
  3. C1928
  4. D1930

40th B.P.S.C. (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 1924

व्याख्या

अक्टूबर, 1924 में शचींद्रनाथ सान्याल, रामप्रसाद बिस्मिल आदि ने कानपुर में क्रांतिकारी संगठन 'हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन' की स्थापना की। 9 अगस्त, 1925 को इस संगठन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ-सहारनपुर संभाग के काकोरी नामक स्थान पर '8 डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन' में डकैती डालकर सरकारी खजाना लूटा। यह घटना काकोरी कांड (वर्तमान नाम: काकोरी ट्रेन एक्शन) के नाम से प्रसिद्ध हुई। इस मामले में 43 क्रांतिकारी गिरफ्तार हुए, जिनमें से रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान, रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी को फांसी दी गई, जबकि चंद्रशेखर आजाद बच निकले।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1999 आधुनिक इतिहास PYQ