अटल सुरंग, रोहतांग, हिमाचल प्रदेश की लंबाई कितनी है?
- A8.02 किमी.
- B9.02 किमी.
- C10.02 किमी.
- D11.02 किमी.
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 9.02 किमी.
व्याख्या
9.02 किमी. लंबी अटल सुरंग हिमाचल प्रदेश में लेह–मनाली राजमार्ग पर हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल श्रेणी में बनाई गई है। अटल सुरंग का निर्माण सामरिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख तक, सुदूर लाहौल और स्पीति घाटी तक, हर मौसम में सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। हालांकि यह सुरंग लाहौल क्षेत्र में केलांग के उत्तर में स्थित दारचा तक ही संपर्क प्रदान करेगी। इसका निर्माण सीमा सड़क संगठन के अधीन हुआ है और यह भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है। वर्ष 2002 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश सूरी (महानिदेशक, सीमा सड़क) ने इस सुरंग की शुरुआत की थी। 3 अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतांग (हिमाचल प्रदेश) में अटल सुरंग का उद्घाटन किया।