जोजिला सुरंग निम्नलिखित में से किन स्थानों को जोड़ेगी?
- Aमनाली और जम्मू
- Bमनाली और लाहौल स्पीति घाटी
- Cश्रीनगर और लेह
- Dश्रीनगर और जम्मू
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) श्रीनगर और लेह
व्याख्या
जोजिला सुरंग केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास और जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग के बीच निर्माणाधीन सुरंग है। यह सुरंग श्रीनगर (कश्मीर घाटी) और लेह (लद्दाख) के बीच हर मौसम में सड़क संपर्क प्रदान करेगी।