भूगोल PYQ 24 / 587 · भौतिक विभाजन

अटल सुरंग निम्नलिखित में से किस हिमालयी श्रेणी के आर-पार है?

  1. Aजास्कर
  2. Bपश्चिमी पीर पंजाल
  3. Cलद्दाख
  4. Dपूर्वी पीर पंजाल
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) पूर्वी पीर पंजाल

व्याख्या

9.02 किमी. लंबी अटल सुरंग हिमाचल प्रदेश में लेह–मनाली राजमार्ग पर हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल श्रेणी में बनाई गई है। अटल सुरंग का निर्माण सामरिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख तक, सुदूर लाहौल और स्पीति घाटी तक, हर मौसम में सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। हालांकि यह सुरंग लाहौल क्षेत्र में केलांग के उत्तर में स्थित दारचा तक ही संपर्क प्रदान करेगी। इसका निर्माण सीमा सड़क संगठन के अधीन हुआ है और यह भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है। वर्ष 2002 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश सूरी (महानिदेशक, सीमा सड़क) ने इस सुरंग की शुरुआत की थी। 3 अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतांग (हिमाचल प्रदेश) में अटल सुरंग का उद्घाटन किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ