किस संविधान संशोधन ने पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया?
- A73वां संशोधन
- B71वां संशोधन
- C74वां संशोधन
- Dइनमें से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 73वां संशोधन
व्याख्या
पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देने वाले 73वें संविधान संशोधन अधिनियम की विधायी शुरुआत 64वें संविधान (संशोधन) विधेयक से हुई। यह विधेयक तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मई, 1989 में लोक सभा में पेश किया था। परंतु राज्य सभा द्वारा पारित न होने के कारण यह व्यपगत हो गया। इसके बाद 72वां संविधान (संशोधन) विधेयक, 1991 संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया और 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के रूप में लागू हुआ।