भारतीय राजव्यवस्था PYQ 249 / 375 · आपातकालीन उपबंध

मुख्य रूप से किसकी सलाह पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है?

  1. Aमुख्यमंत्री
  2. Bविधानसभा
  3. Cराज्यपाल
  4. Dउच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

45th B.P.S.C. (Pre) 1997

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) राज्यपाल

व्याख्या

अनुच्छेद 356 के अंतर्गत किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन सामान्यतः राज्यपाल के प्रतिवेदन पर राष्ट्रपति द्वारा लगाया जाता है। इस अनुच्छेद के अनुसार यदि किसी राज्य के राज्यपाल से प्रतिवेदन मिलने पर या अन्यथा राष्ट्रपति को समाधान हो जाए कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसमें राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चलाई जा सकती, तो राष्ट्रपति उद्घोषणा द्वारा राज्य सरकार के सभी या किन्हीं कृत्यों या शक्तियों को अपने हाथ में ले सकता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ