भारतीय राजव्यवस्था PYQ 250 / 375 · आपातकालीन उपबंध

अनुच्छेद 360 लागू करने, अर्थात वित्तीय आपातकाल की घोषणा, का/के परिणाम निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से है/हैं?
1. राष्ट्रपति राज्यों को राज्य के कार्यों से संबंधित सेवा में लगे सभी या किसी वर्ग के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में कमी करने का आदेश दे सकता है।
2. राज्य विधानमंडल द्वारा पारित धन विधेयकों या अन्य वित्तीय विधेयकों को राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित करना आवश्यक नहीं है।
3. राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों सहित संघ के कार्यों से संबंधित सेवा में लगे सभी या किसी वर्ग के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में कमी के निर्देश दे सकता है।
4. राज्य के विधानमंडल द्वारा पारित होने के बाद धन विधेयकों या अन्य वित्तीय विधेयकों को राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित किया जाना है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. Aकेवल 1, 3 और 4
  2. Bकेवल 2
  3. Cकेवल 1 और 2
  4. Dउपर्युक्त सभी

69th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 1, 3 और 4

व्याख्या

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 360 राष्ट्रपति द्वारा वित्तीय आपातकाल की उद्घोषणा का प्रावधान करता है। यदि वित्तीय आपातकाल की उद्घोषणा की जाती है, तो अनुच्छेद 360(4) के अंतर्गत ये परिणाम हो सकते हैं—
• अनुच्छेद 360(4)(क)(i) के अंतर्गत राष्ट्रपति राज्यों को राज्य के कार्यों से संबंधित सेवा में लगे सभी या किसी वर्ग के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में कमी करने का आदेश दे सकता है।
• अनुच्छेद 360(4)(ख) के अंतर्गत राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तथा संघ के कार्यों से संबंधित सेवा में लगे सभी या किसी वर्ग के व्यक्तियों के वेतन और भत्तों में कमी के निर्देश दे सकता है।
• अनुच्छेद 360(4)(क)(ii) के अंतर्गत राज्य विधानमंडल द्वारा पारित होने के बाद धन विधेयक या अन्य वित्तीय विधेयक को राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित किया जा सकता है।
अतः कथन 1, 3 और 4 सही हैं, जबकि कथन 2 सही नहीं है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ