अंग्रेजों ने श्रीरंगपट्टनम की संधि किसके साथ की थी?
- Aहैदर अली
- Bडूप्ले
- Cटीपू सुल्तान
- Dनंदराज
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) टीपू सुल्तान
व्याख्या
तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध (1790-92) श्रीरंगपट्टनम की संधि (मार्च, 1792) से समाप्त हुआ। इसमें अंग्रेजों की ओर से कॉर्नवालिस और मैसूर की ओर से टीपू सुल्तान थे। इसकी शर्तों के अनुसार टीपू को अपना लगभग आधा राज्य अंग्रेजों और उनके सहयोगियों को देना पड़ा तथा युद्ध के हर्जाने के रूप में अंग्रेजों को तीन करोड़ रुपये भी देने पड़े। संधि में यह भी था कि जब तक टीपू लगभग तीन करोड़ रुपये (330 लाख रुपये) नहीं चुकाता, उसके दो पुत्र अंग्रेजों के पास बंधक रहेंगे। इस संधि के बाद कॉर्नवालिस ने टिप्पणी की: 'हमने अपने मित्रों को अधिक शक्तिशाली बनाए बिना अपने शत्रु को प्रभावी ढंग से पंगु बना दिया है।'