आधुनिक इतिहास PYQ 19 / 636 · क्षेत्रीय राज्य: पंजाब और मैसूर

रणजीत सिंह ने प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा किससे प्राप्त किया था?

  1. Aशाह शुजा से
  2. Bजमान शाह से
  3. Cदोस्त मोहम्मद से
  4. Dशेर अली से

41st B.P.S.C. (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) शाह शुजा से

व्याख्या

पंजाब अहमद शाह अब्दाली के साम्राज्य का भाग था, परंतु 1772 ई. में उसकी मृत्यु के बाद मुल्तान और कश्मीर जैसे कुछ छोटे भागों को छोड़कर शेष पर सिख मिसलों का अधिकार हो गया। इसी बीच अफगानों के आंतरिक झगड़ों से रणजीत सिंह को अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिला। 1803 ई. में अब्दाली का पौत्र शाह शुजा काबुल की गद्दी पर बैठा, परंतु उसके भाई शाह महमूद ने शक्तिशाली बरकजई सरदारों फतह खां और दोस्त मोहम्मद खां की सहायता से 1809 ई. में उसे गद्दी से हटा दिया और स्वयं कश्मीर तथा पेशावर पर अधिकार कर लिया। इसी अवसर पर काबुल की गद्दी फिर से पाने के लिए शाह शुजा ने रणजीत सिंह से सहायता मांगी और उसे कोह-ए-नूर (कोहिनूर) हीरा भेंट किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ