भारतीय राजव्यवस्था PYQ 224 / 375 · राज्यपाल

राज्यपालों और भारतीय राज्यों के निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

राज्यराज्यपाल
1. राजस्थानकलराज मिश्र
2. उत्तर प्रदेशआनंदीबेन पटेल
3. पश्चिम बंगालसत्यपाल मलिक
4. गुजरातफागू चौहान

ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/कौन-से सही सुमेलित है/हैं?

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 3 और 4
  3. Cकेवल 3
  4. Dकेवल 1, 3 और 4
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre)-2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2

व्याख्या

वर्तमान में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस (23 नवंबर, 2022 से) हैं, जबकि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत (22 जुलाई, 2019 से) हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (29 जुलाई, 2019 से) हैं और राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे (31 जुलाई, 2024 से) हैं। प्रश्न के समय केवल युग्म 1 और 2 सही सुमेलित थे। अतः विकल्प (a) सही उत्तर था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ