भारतीय राजव्यवस्था PYQ 223 / 375 · राज्यपाल

जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

  1. Aजम्मू और कश्मीर का मुख्यमंत्री
  2. Bजम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
  3. Cभारत का प्रधानमंत्री
  4. Dभारत का राष्ट्रपति

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) भारत का राष्ट्रपति

व्याख्या

संविधान के अनुच्छेद 370 के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर राज्य को भाग XXI के अंतर्गत “अस्थायी उपबंधों” के रूप में भारत के अन्य राज्यों से भिन्न विशेष व्यवस्था दी गई थी। इस संदर्भ में पहले वहां कार्यपालिका के प्रमुख की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति नहीं करता था; बल्कि उसका निर्वाचन जम्मू और कश्मीर विधानसभा करती थी। परंतु 1965 में यह विसंगति दूर कर दी गई। परिणामस्वरूप जम्मू और कश्मीर में कार्यपालिका का प्रमुख (सदर-ए-रियासत के स्थान पर) राज्यपाल कहलाने लगा, और उसकी नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करने लगा। जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के अंतर्गत 31 अक्टूबर, 2019 से जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों—जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख—में पुनर्गठित किया गया, जहां उपराज्यपालों का प्रावधान किया गया, जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ