भारतीय राजव्यवस्था PYQ 225 / 375 · राज्यपाल

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने विधानसभा के अध्यक्ष को उसका सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया। ऐसा करते हुए वे उन अधिकारों का प्रयोग कर रहे थे, जो उनके पद में निहित हैं।

  1. Aअनुच्छेद 172
  2. Bअनुच्छेद 175
  3. Cअनुच्छेद 175 (2)
  4. Dअनुच्छेद 176

40th B.P.S.C. (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

BPSC ने इस प्रश्न का कोई विकल्प सही नहीं माना (प्रश्न रद्द)।

व्याख्या

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(1) के अनुसार राज्यपाल समय-समय पर राज्य के विधानमंडल के सदन या प्रत्येक सदन को ऐसे समय और स्थान पर, जो वह ठीक समझे, अधिवेशन के लिए आहूत करेगा। अनुच्छेद 174(2) के अनुसार राज्यपाल समय-समय पर सदन या किसी सदन का सत्रावसान कर सकता है और विधानसभा का विघटन कर सकता है।

अनुच्छेद 174 विकल्पों में नहीं है, इसलिए कोई भी विकल्प सही नहीं है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ