किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति की जाती है -
- Aप्रधानमंत्री द्वारा
- Bभारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
- Cराष्ट्रपति द्वारा
- Dउच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) राष्ट्रपति द्वारा
व्याख्या
किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा करता है। उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान के भाग VI (अनुच्छेद 153 से 167) में राज्य की कार्यपालिका का वर्णन है। राज्य की कार्यपालिका में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद और राज्य का महाधिवक्ता शामिल हैं। राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है। इसके अतिरिक्त राज्यपाल किसी भी समय राष्ट्रपति को संबोधित त्यागपत्र देकर पद छोड़ सकता है।