भारतीय राजव्यवस्था PYQ 179 / 375 · संसद — लोक सभा

किसी सांसद का स्थान रिक्त घोषित किया जा सकता है, यदि वह लगातार कितनी अवधि तक सदन से अनुपस्थित रहे –

  1. Aछह माह
  2. Bदो माह
  3. Cतीन माह
  4. Dएक वर्ष
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) दो माह

व्याख्या

अनुच्छेद 101(4) (संसद के लिए) और अनुच्छेद 190(4) (राज्य विधानमंडल के लिए) के अंतर्गत यदि कोई सदस्य सदन की अनुमति के बिना 60 दिन की अवधि तक उसकी सभी बैठकों से अनुपस्थित रहता है, तो सदन उसका स्थान रिक्त घोषित कर सकता है। परंतु इस अवधि की गणना में वह अवधि नहीं गिनी जाएगी, जिसमें सदन सत्रावसित हो या लगातार चार दिन से अधिक के लिए स्थगित हो।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ