भारतीय राजव्यवस्था PYQ 178 / 375 · संसद — लोक सभा

संसद में “कटौती प्रस्ताव” का उद्देश्य क्या है?

  1. Aबजट प्रस्तावों में व्यय घटाने का प्रस्ताव रखना
  2. Bसरकार के दैनिक वित्तीय व्यय को सीमित करना
  3. Cभारत की संचित निधि से अनुदानों को सीमित करना
  4. Dसरकार के अनुदानों को सीमित करना

70th B.P.S.C. Pre-2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) बजट प्रस्तावों में व्यय घटाने का प्रस्ताव रखना

व्याख्या

केंद्रीय बजट की अनुदान मांगों में परिवर्तन के लिए निचले सदन (लोक सभा) में रखा गया प्रस्ताव कटौती प्रस्ताव कहलाता है। इसके द्वारा बजट में व्यय के लिए प्रस्तुत अनुदान मांगों को अनुचित माना जाता है, और उन्हें घटाने का प्रस्ताव लाया जाता है। कटौती प्रस्ताव तीन प्रकार के होते हैं—नीतिगत कटौती प्रस्ताव, सांकेतिक कटौती प्रस्ताव और मितव्ययिता कटौती प्रस्ताव।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ